|
ति. माँ. भागलपुर वि. वि. भागलपुर में हिंदी विभाग कि स्थापना १९५० ई.
में हुई है| इस विभाग के अध्यक्ष पद पर डॉ. बिरेन्द्र श्रीवास्तव,
डॉ.
शिवनंदन प्रसाद जैसे यशश्वी साहित्यकार कार्यरत रहे हैं| यहाँ स्नातकोत्तर
पढाई के अलावा हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर
डिप्लोमा का कोर्स भी संचालित हैं| वर्तमान समय में कार्यरत प्राध्यापक
साहित्य जगत में अपना स्थान रखते हैं| शोध -कार्य के साथ-साथ रचनात्मक
लेखन में भी यहाँ के प्राध्यापकों ने ख्याति अर्जित कि है|
विशेषज्ञता एवं शोध क्षेत्र :
साहित्य का समाज शास्त्रिय
अध्ययन, तुलनात्मक अध्ययन, भाषा वैज्ञानिक अध्ययन सिनेमा और साहित्य के
अन्तः संबंध, साहित्य में विज्ञापन, मध्यकालीन कवि और आज के सन्दर्भ
में उनकी प्रासंगिता, पत्रकारिता और हिंदी साहित्य, स्वतंत्रता आन्दोलन
में हिंदी साहित्य का योगदान, स्त्री-विमर्श,दलित चेतना और हिंदी
साहित्य इत्यादि|
|